विकास भवन की बैठक में हिस्सा लेते बीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ सी. इंदुमति ने विकास कार्यों की समीक्षा की। राज्य वित्त, चौदहवें वित्त के कार्यों की डाटा फीडिंग में फिसड्डी खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई और दो दिन में फीडिंग पूरा कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि गंगा किनारे के गांव को 25 मार्च तक शत-प्रतिशत खुले में शौचमुक्त किए जाएं। लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। हंसवा, तेलियानी और अमौली ब्लाक में कराए गए कार्यों की डाटा फीडिंग है। अन्य ब्लाकों की फीडिंग अभी तक नहीं हुई है।
20 मार्च तक डाटा फीड न कराने वाले बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के मंजूर शौचालय, आवासों का निर्माण पूरा करा लें। इस मौके पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, एडीपीआरओ नीलेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक शरद अवस्थी, राधा देवी व बीडीओ मौजूद रहे।