फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में फंसा सेक्टर-2, 6 और 9 के पार्कों का सुधार कार्य, दो करोड़ की योजना अटकी

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में जर्जर पड़ी चारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-दो, छह और 9 में पार्कों के सुधारीकरण की योजना लंबे समय से टेंडर प्रक्रिया में उलझी हुई है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए दो से तीन बार टेंडर लगाए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठेकेदार सामने नहीं आया है। ऐसे में एक बार फिर से टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इन तीनों सेक्टरों में 30 से अधिक पार्क शामिल हैं। योजना के तहत पार्कों की चहारदीवारी की मरम्मत, वॉकिंग ट्रैक का निर्माण, शेड की मरम्मत और सिविल से जुड़े सभी जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों में हरियाली बढ़ाने के लिए घास और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

पार्कों को आकर्षक बनाने के लिए गजीबो (बैठने के शेड) भी बनाए जाएंगे जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लंबे समय से पार्कों की हालत जर्जर बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने बताया कि पार्कों के कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें