फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पेयजल कनेक्शन कराएं वैध : एसई अमित श्योकंद

विज्ञापन
15jjrp08- बैठक को संबो​धित करते जन स्वास्थ्य विभाग के एसई अमित श्योकंद। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जन स्वास्थ्य विभाग शहरी क्षेत्र के अवैध पेयजल व सीवरेज कनेक्शन धारकों के लिए नई छूट योजना लाया है। एसई अमित श्योकंद ने बताया कि विभाग कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। कहा कि अवैध पेयजल कनेक्शन को वैध कराएं।
हरियाणा सरकार की इस नई योजना के तहत पेयजल उपभोक्ता 1050 रुपये में अपना कनेक्शन नियमित करा सकेंगे। सीवर कनेक्शन को 500 रुपये की अदायगी कर वैध कराया जा सकेगा। पहले उपभोक्ताओं को रोड कट के लिए कई हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते थे। यह विशेष अभियान जिले के तीनों शहरों में चलाया जा रहा है। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के बीआरसी व जेई के नेतृत्व में टीमें घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही हैं। ये टीमें मौके पर ही विभागीय व छूट संबंधित जानकारी भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उपभोक्ता जान-बूझकर योजना में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सख्त कदम उठाएगा। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करेगा और उनके अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। पेयजल आपूर्ति में गंदे पानी की मिलावट, इनसैनेटरी कनेक्शन, लीकेज या वॉल्व लीक की समस्या होने पर शिकायत की जा सकती है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 या व्हाट्सअप नंबर 9041741800 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें