फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस दोनों के लिए मुश्किल बनेंगे बागी!

Wed, 04 May 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अलग दल बना सकते हैं बागी विधायक
  • कहा, राजनीति में सारे विकल्प खुले, अगली रणनीति पर होगा मंथन 
  • उनियाल, चैंपियन, शैलारानी समेत कई विधायक पहुंचे सचिवालय
विज्ञापन
हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे में पिछले डेढ़ महीने से जारी सियासी संकट के बीच राजनीति बदलने के संकेत मिल रहे हैं। जहां एक तरफ सियासी संकट के बीच विधानसभा में नए सिरे से फ्लोर टेस्ट की संभावनाएं नजर आने लगी हैं वहीं कई बागी विधायकों ने इस बात का संकेत दे दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वापसी का सवाल नहीं
बागी नौ विधायकों में से कई मंगलवार को सचिवालय में चहलकदमी नजर आए। इस मौके पर पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि अब गाड़ी बहुत आगे निकल चुकी है। प्रकरण के पटाक्षेप होने के बावजूद कांग्रेस में वापसी का सवाल ही नहीं उठता है। हां भाजपा के टिकट पर, बतौर निर्दलीय प्रत्याशी या फिर नई राजनीतिक पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

सुबोध उनियाल ने कहा कि भावी राजनीति को लेकर तमाम विकल्पों पर मंथन जारी है। बहुत कुछ अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा। कमोवेश यही बात केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने कही। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति को लेकर तमाम विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जिसमें नई राजनीतिक पार्टी का गठन करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें