भरथना। दिल्ली के मानसरोवर पार्क में आयोजित शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान सीआईएसएफ कर्मी की गोली से मौत होने के मामले में आरोपी कर्मी को मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस उसके घर लेकर आई। यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद आरोपी को साथ लेकर चली गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इंकार किया।
शनिवार को भरथना निवासी सीआईएसएफ कर्मी मदन गोपाल तिवारी दिल्ली निवासी रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गया था। घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे पर उड़ाए नोट उठा रहे साहिल (14) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी नत्थू कॉलोनी दिल्ली की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी। आरोप है कि सीआईएसएफ कर्मी ने पिस्टल चली गोली से किशोर साहिल की मौत हो गई। घटना की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने रविवार की सुबह सीआईएसएफ कर्मी को भरथना स्थित आवास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
बता दें कि वर्ष 2006 में सीआईएसएफ में सिपाही पर भर्ती हुआ था। आरोपी मदन गोपाल की वर्तमान में कानपुर स्थित पावर प्लांट में हेड कांस्टेबल पद पर तैनाती है। मंगलवार शाम को दिल्ली पुलिस कस्टडी में आरोपी को घर लाई थी। हालांकि क्यों लाई थी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी के साथ दिल्ली पुलिस उसके घर रहकर जांच की थी।