सीमा सिंह, जानकीपुरम
सामग्री- एक छोटा कच्चा पपीता, एक छोटे साइज का ऑरेंज गाजर, 5-6 चेरी टोमैटो, स्प्रिंग अनियन, शुगर सिरप, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच लाल मिर्च, वाइट विनेगर और नमक स्वाद के मुताबिक।
विधि- सबसे पहले पपीता और गाजर को अच्छी तरह छीलकर धो लें। फिर उसे कद्दूकस कर लें। अब एक कटोरे में ठंडा पानी लें और गाजर, पपीता, चेरी टोमेटो को उसमें डाल दें।
ठंडे पानी में इसे लगभग पांच मिनट तक रखें। इससे ये फ्रेश और क्रिस्प हो जाएंगे। पांच मिनट बाद पानी से छानने के बाद इसे सर्विंग बाउल में रखें और वाइट विनेगर, एक चम्मच लाल मिर्च मिला दें।
अगर आप थोड़ा मीठा पसंद करते हैं तो इसमें आधा चम्मच शुगर सिरप भी मिलाया जा सकता है।
आखिर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और स्वाद के मुताबिक नमक डालने के बाद इसे अच्छी तरह मिक्स करें और स्प्रिंग अनियन से गार्निश करके सर्व करें।