फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे राम लाल

Fri, 27 Dec 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल बैठक में हिस्सा लेने पंजाब आ रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि अगर इस बैठक में तीनों नामों को प्रदेश इर्काई की ओर से अंतिम मुहर लगा दी जाती है तो 17 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की विधिवत घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन



प्रदेश इकाई राम लाल की अमृतसर बैठक को गुप्त रखने की कोशिश में है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के चुनिंदा नेताओं को शामिल किए जाने के संकेत हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी शनिवार को होने वाली बैठक में पार्टी अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी।


राम लाल की कोशिश है कि जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो और प्रदेश इकाई सर्वसम्मति से उसे अंतिम रूप दे दे। प्रदेश इर्काई का मानना है कि 17 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में अगर पंजाब के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाती है तो यह संगठन और उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा। उन्हें काफी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन



पार्टी गुरदासपुर से विनोद खन्ना को मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन यहां स्वर्ण सलारिया भी दावेदारी जता रहे हैं। होशियारपुर से पंजाबी गायिका मिस पूजा पार्टी की पसंद बताई जा रही हैं, लेकिन विजय सांपला भी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं।

पार्टी को सबसे अधिक परेशानी अमृतसर को लेकर है। नवजोत सिंह सिद्धू और गठबंधन सरकार के बीच विवाद को देखते हुए सिद्धू शायद ही चुनाव लड़ने को तैयार हों। ऐसी स्थिति में भाजपा के किसी राष्ट्रीय नेता को यहां से मैदान में उतारने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें