फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नशा मुक्ति टीम झज्जर की ओर से एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में डायल 112 की सुविधा का उपयोग करने की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें