फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तक बारिश की संभावना, अब तक 116 एमएम बारिश दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जुलाई का दूसरा हफ्ता बीत रहा है और अब तक क्षेत्र में 116 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को दिनभर मौसम बदलता रहा, सुबह काले बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

दिनभर ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वीरवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हवा में नमी का स्तर 25 से 97 फीसदी और हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें