फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान, ज्वार, बाजरा की फसलों में फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। तीन दिन से लगातार बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। बारिश से धान, ज्वार, बाजरा, कपास और दलहन फसलों को काफी फायदा हुआ है। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है जिससे किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इस बार बारिश रुक-रुक कर हो रही है जो धान रोपने के समय फायदेमंद साबित हो रही है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 850 एकड़ में धान की रोपाई की गई है जो अभी और बढ़ने की संभावना है। बारिश को देखते हुए किसान धान की रोपाई की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अभी भी बड़े स्तर पर धान रोपाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गौरव, वेद, धर्मपाल और सोनू का कहना है कि बारिश होने के बाद किसान धान की फसल को बेहतर तरीके से तैयार कर पाएंगे। वहीं सब्जी फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।

पशुपालन विभाग के चिकित्सक संदीप सिंहमार ने कहा कि बारिश के मौसम में पशुओं को खुले में न छोड़ें और न ही उन्हें पेड़ों के नीचे बांधें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें