फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमाती भेजे गए जेल

Fri, 17 Apr 2020 06:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
भदोही में जिला अस्पताल ज्ञानपुर से कोर्ट जाते जमाती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले के महाराज चेतसिंह जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमातियों को शुक्रवार जेल भेज दिया गया। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जमातियों को जिला जेल न भेजकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित इज्तिमा में भाग लेने आए तब्लीगी जमात के 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोगों को गत 31 मार्च को भदोही नगर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित मस्जिद के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनमें बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा दो पश्चिम बंगाल और एक असम के निवासी थे।

टूरिस्ट वीजा पर भारत आए बांग्लादेशी नागरिक यहां धर्म प्रचार के कार्य में लगे थे, इसलिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए क्वारंटीन करवा दिया। करीब 14 दिन का क्वारंटीन पूर्ण होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सभी को एसीजेएम अभिनव कुमार की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने जमाती मो. इंसार अली, तौहिदुल इस्लाम परवेज, सैयद मोहब्बुर रहमान, मो. नजरुल हक, मो. नेवाज अली, मो. नजरूल इस्लाम, मो. देराजुद्दीन, मो. रफीकुल इस्लाम, फैजले रैबी, अक्ताजुर्रमान, मो. ममीनुर रसीद, मो. जमात अली, शहीदुल्ला मंडल और अनवर हुसैन को न्यायिक हिरासत में अस्थायी जेल भेज दिया।

 

गेस्ट हाउस से आए, वैसी ही मिली सुविधा

वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमातियों को प्रशासन जेल की बैरक मुहैया नहीं करा सका। भदोही के एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया था। वैसी ही सुविधाएं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बने अस्थायी जेल में भी दिख रही थीं। सभी को अलग-अलग खाट संग अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें