फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की खरीद पर लगी शर्तों के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते किसान संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फसल खरीद पर लगी शर्तों के खिलाफ शनिवार को झज्जर-गुरुग्राम रोड पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसकेएम की नेशनल कोआर्डिनेटर कमेटी के सदस्य जयकरण मांडौठी, सुनील कुमार, दिलबाग दलाल ने कहा कि फसलों की खरीद पर लगी बायोमीट्रिक सत्यापन की शर्त से किसानों को परेशानी हो रही है। इसे वापस लिया जाए।


सतबीर सिंह माजरा और ममता कादियान ने बताया कि भाजपा सरकार ने जो नई बायोमेट्रिक पहचान की शर्तें लागू की हैं, वह किसान विरोधी हैं। सतबीर सिंह दहिया व जगबीर सिंह ने कहा कि नई शर्तों से फसल खरीद में देरी, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की खामियां और तकनीकी दिक्कतों के कारण किसान बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

सुमित छिकारा, सुरेंद्र सिवाच, राम किशन और तेजबीर सिंह कादियान ने बताया कि सरकार की नई नीतियों के कारण किसानों को अपनी ही फसल बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी वक्ताओं ने इन नई शर्तों और नियमों को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर ओमबीर सिंह, सुमेश कौशिक, सतबीर सिंह बल्हारा, सुरेंद्र पहाडीपुर, नीरज सिलाना, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश कादियान, सुनील माजरा, सुनील बेरी, पवन माजरा, सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें