फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 34 तीर्थयात्री डिस्चार्ज, तीन बीएचयू रेफर

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घायल महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस से लेकर जाते स्
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाना के नैसारे गांव के पास काठमांडू से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। 38 तीर्थयात्रियों का उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के बाद 34 तीर्थयात्रियों के स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने छोड़ दिया। जबकि तीन तीर्थयात्रियों को बीएचयू रेफर कर दिया। इस दौरान सीएमओ डा. एसके पांडेय और प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा- निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि ट्यूरिस्ट बस हादसे में घायल सभी तीर्थयात्रियों का उपचार लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हुआ। यहीं नहीं चाय, पानी, नाश्ते और भोजन तक की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई। इसके अलावा लगातार डॉक्टरों की टीम घायलों की निगरानी करती रही। घायल 34 तीर्थयात्रियों की पुन: जांच की गई, सभी स्वस्थ पाए गए। इन्हें दवा और अन्य जरूरी सामाग्री उपलब्ध कराई गई।
इसमें से 24 तीर्थयात्री बस पकड़कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जबकि 10 तीर्थयात्रियों को एंबुलेंस से भेजा गया। जबकि तीन तीर्थयात्री नंदा देवी, नलिनी और सिद्धेश्वर को बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से बीएचयू रेफर कर दिया गया है। बीएचयू रेफर किए गए तीनों तीर्थयात्रियों को डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में बीएचयू भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें