फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू के उठान में तेजी लाएं खरीद एजेंसियां : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद, उठान, भंडारण और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की। साथ ही इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने गेहूं खरीद व उपज उठान व भंडारण की जानकारी दी। डीसी ने कहा कि गेहूं का उठान और उचित भंडारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भंडारण व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि अब पीक सीजन के दौरान अनाज की लिफ्टिंग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें