फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगा-यमुना और पंचशील में जल्द होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट और गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में जल्द ही चुनाव होंगे। गंगा-यमुना में डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी कर 26 को खुले आम बैठक कराने का निर्देश आरडब्ल्यूए को दिया है। उधर पंचशील में हाल में हुई बैठक में 24 जून से पहले चुनाव कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

हिंडन अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने बताया कि चार माह पूर्व कार्यकाल पूरा होने की सूचना डिप्टी रजिस्ट्रार को देते हुए चुनाव अधिकारी नियुक्ति करने की मांग की गई थी, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सकें। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि रेजिडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप में सर्वे करते हुए रेजिडेंट्स से राय मांगी गई थीं कि चुनाव आरडब्ल्यूए गठित चुनाव समिति से कराए जाएं या डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी से। इसमें 95 फीसदी ने वोटिंग कर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी से चुनाव कराने की राय रखी। अब चुनाव इसी आधार पर कराए जाएंगे। डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उधर पंचशील में भी एओए का कार्यकाल 24 जून को पूरा हो रहा है। उससे पहले चुनाव करा दिए जाएंगे। अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जीबीएम में एओए के कराए कार्याें का ब्योरा रखा गया और जल्द चुनाव संबंधित तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें