फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. कबड्डी लीग...जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 41-29 से हराया

विज्ञापन
14jjrp09- झज्जर। विपक्षी टीम के ​खिलाड़ी को टच करते हुए नितिन धनखड़। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव कलोई निवासी नितिन धनखड़ ने प्रो-कबड्डी लीग के इस सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए अपने पांचवे मैच में सुपर-10 लगाया। यूपी योद्धा के खिलाफ के खेले गए मैच में नितिन ने 11 पॉइंट हासिल किए। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने अपने तीसरे मैच में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा की टीम के बीच प्रो-कबड्डी लीग का मैच खेला गया। इसमें जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 41-29 के अंतर से हरा दिया। पहले 10 मिनट के खेल तक जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 9-7 से आगे रही।
वहीं इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम लगातार बढ़त बनाती रही। इस दौरान पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने 23-12 का बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में भी जयपुर की टीम लगातार प्वाइंट हासिल करती रही। इस दौरान खेल समाप्त होने तक जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने 12 पॉइंट के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में नितिन धनखड़ ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया। नितिन धनखड़ की तरफ से प्रो-कबड्डी लीग के इस सीजन में अब तक खेले गए छह मैचों में से पांच मैचों में सुपर-10 लगाया है।

18 को बंगाल वॉरियर्स के साथ होगा मैच
एक मैच में नितिन सुपर-10 लगाने से चुके है। नितिन धनखड़ ने प्रो-कबड्डी लीग में अब तक खेले गए छह मैचों में 74 पॉइंट हासिल किए है। इसमें 61 रेड पॉइंट व 13 बोनस पॉइंट शामिल हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने अब तक खेले गए छह मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का अगला मैच 18 सितंबर को बंगाल वॉरियर्स के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें