इटावा। ज्योतिबा फुले स्टेडियम में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का गुरुवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर बैडमिंटन, कुश्ती व भारोत्तोलन की सब जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बैडमिंटन में सब जूनियर महिला वर्ग में धानवी को पहला व सुनैना को दूसरा स्थान मिला। एकल बालिका जूनियर वर्ग में खुशी यादव को प्रथम और प्राची यादव को दूसरा स्थान मिला। युगल सब-जूनियर बालिका वर्ग में रिया वर्मा व डेलिशा गुप्ता को प्रथम और दुर्गा व सृष्टि तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एकल पुरुष जूनियर वर्ग में वेदांश को प्रथम और विनीत को द्वितीय स्थान मिला। युगल सब-जूनियर पुरुष वर्ग में आयुष व हार्दिक को प्रथम और यश देव व रुद्र देव को दूसरा स्थान मिला।
कुश्ती में बालिका सीनियर वर्ग में प्रिया ने प्रथम और सब जूनियर वर्ग में सौमिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती बालक जूनियर (55किलो भारवर्ग) वर्ग में रोहित ने जीत हासिल की। इसके साथ ही (45किलो भारवर्ग) में शनि प्रथम स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में जूनियर महिला वर्ग में सोनिया विजेता व जूनियर (पुरुष) वर्ग में विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवा कल्याण अधिकारी विकास कुमार, धीरज यादव, पीटीआई बॉबी, जयदीपक, सुभाष बाबू, मुलायम सिंह, राजकुमार रहे।