फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीते वर्ष जमीन की रजिस्ट्री के मालिकाना हक में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे

Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरुषों की अपेक्षा जमीन की रजिस्ट्री के मालिकाना में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है। साल दर साल इसके आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। वर्ष 2024-25 में करीब 11 हजार से अधिक महिलाओं ने जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई है। हालांकि 2025-26 में करीब 6631 महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। 6,767 पुरुषों के नाम पर बैनामा हुआ है।
विज्ञापन

जमीन के बैनामा कराए जाने पर महिलाओं को रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री पर छूट दी जाती है। ऐसे में पुरुषों की अपेक्षा रजिस्ट्री कार्यालय में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। विभागीय आंकड़ों की माने तो वर्ष 2024-25 में कुल 22023 बैनामे हुए हैं। इसमें महिलाओं के नाम 11,202 महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराई है। जबकि 10,821 पुरुषों के नाम पर बैनामे हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 अक्तूबर तक करीब 13,398 लोगों ने रजिस्ट्री कराई है। इसमें करीब 6631 महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई है। इसमें महज 6,767 पुरुषों के नाम पर बैनामा हुआ है। एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैनामा कराए जाने में महिलाओं की भूमिका अधिक है। महिलाओं के नाम स्टांप शुल्क काफी कम लिया जाता है।
-
सर्वर स्थानांतरित के चलते प्रभावित रहा था काम, हुआ नुकसान
-शासन स्तर से रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर में बदलाव किया गया था। अब विभाग दूसरे सर्वर पर अपनी विभागीय जानकारी अपलोड करेगा। ऐसे में करीब चार से पांच दिन तक विभागीय कार्य भी प्रभावित रहा। ऐसे में विभागीय राजस्व को भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें