फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीन के पनीर बटर मसाला का स्वाद नहीं भूलते

विज्ञापन
09jjrp23- कोयलपुर निवासी प्रवीन - फोटो : Archive
विज्ञापन
साल्हावास। मां की रसोई की विरासत को कोयलपुर निवासी प्रवीन ने इस तरह संभाला कि लोग आज भी उनके हाथ के बने पनीर बटर मसाला का स्वाद नहीं भूलते। प्रवीन ने बताया कि उन्होंने पनीर बटर मसाला रेसिपी पैतृक गांव चांगरोहड जिला चरखी दादरी में मां भतेरी और पिता रोहतास से सीखी है। उन्होंने एक बार पति सुनील की फरमाइश पर पनीर बटर मसाला को बनाया तो फिर परिजनों को रेसिपी इतनी पसंद आई कि बेटा मनन यादव सहित परिवार के सभी बच्चे हर पर्व व किसी खास दिन पनीर बटर मसाला रेसिपी बनाने की फरमाइश करते हैं।
विज्ञापन





पनीर बटर मसाला रेसिपी
सामग्री
ताजा पनीर - 300 ग्राम

तेल - 2 बड़े चम्मच

जीरा - 1 छोटा चम्मच

तेजपत्ता- 1

सूखी लाल मिर्च- 4

प्याज-1

टमाटर- 2

काजू- 1/4 कप

हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

मक्खन - 1 चम्मच

देगी लाल मिर्च-1 चम्मच

कसूरी मेथी- 1/2 छोटा चम्मच

कंडेंस्ड मिल्क - 2 बड़े चम्मच

क्रीम - 2 बड़े चम्मच

गरम मसाला पाउडर-1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार


बनाने की विधि

एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें तेजपत्ता, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें। कटा हुआ प्याज, टमाटर, काजू, हल्दी पाउडर और नमक डालें। पैन को कवर करें और मध्यम आंच पर 10 मिनट या सब्जियों के पकने तक पकाएं। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर एक ब्लेंडर में डालें। इस मसाले को पीस कर अलग रख लें। उसी पैन में बचे हुए 1 चम्मच तेल के साथ मक्खन डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। इस पेस्ट को गरम मसाला और 1 कप पानी के साथ पैन में डालें। कसूरी मेथी और हरा धनिया ऊपर से डालें। फिर कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम डालें और मिलाएं। इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच में पकाएं

09jjrp23- कोयलपुर निवासी प्रवीन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें