कनीना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन लगाने के कार्य के चलते 11 केवी नांगल एपी फीडर की बिजली आपूर्ति 9 से 11 सितंबर तक दिन के समय बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 11 केवी नांगल एपी फीडर पर परमिट टू वर्क लिया जाएगा।
इसके कारण निर्धारित अवधि में दिन के समय इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात के समय शाम 6.30 से सुबह 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू रहेगी।
उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दिन के समय होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना बनाएं और विभाग का सहयोग करें। इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, इसलिए वे पहले से आवश्यक तैयारी कर लें। संवाद