फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिजली लाइन लॉस 1.8 फीसदी घटा

विज्ञापन
02jjrp18- झज्जर। शहर में ​स्थित बिजली निगम का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में इस वर्ष जुलाई माह तक बिजली लाइन लॉस में 1.8 फीसदी की कमी आई है। पिछले वर्ष जुलाई तक यह 10.39 फीसदी था, जो अब घटकर 8.59 फीसदी हो गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर बिजली चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कस रहा है।
निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह तक 4724 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 434 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन पर 107.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम ने 78.76 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। बिजली लाइन लॉस कम करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों की जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। पुरानी केबल बदलने का काम भी जारी है। आडीएसएस स्कीम के तहत चल रहे कार्यों से भी बिजली लॉस कम हुआ है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इससे बिजली चोरी के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। चोरी करने वाले लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई माह के बीच कुल 4724 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 434 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन पर कुल 107.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 78.76 लाख रुपये वसूले गए।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष झज्जर डिवीजन के लाइन लॉस में सबसे अधिक 4.3 फीसदी की कमी आई है। पिछले वर्ष जुलाई तक झज्जर डिवीजन का लाइन लॉस 15.49 फीसदी था, जो अब 11.19 फीसदी हो गया है। बहादुरगढ़ डिवीजन का लाइन लॉस 8.54 फीसदी से घटकर 7.54 फीसदी हो गया है। बेरी डिवीजन का लाइन लॉस भी 10.42 फीसदी से घटकर 8.62 फीसदी पर आ गया है। मौजूदा समय में झज्जर डिवीजन का लाइन लॉस सबसे अधिक है, जबकि बहादुरगढ़ डिवीजन का सबसे कम है।
इंसेट
डिवीजनवार चोरी के मामलों पर जुर्माना
इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह तक झज्जर डिवीजन में 600 कनेक्शन जांचे गए। इसमें 152 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिन पर 35.02 लाख रुपये का जुर्माना लगा। 22.97 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बहादुरगढ़ डिवीजन में 1646 कनेक्शन चेक हुए, 115 लोग पकड़े गए और 33.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यहां 26.86 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बेरी डिवीजन में 2478 कनेक्शन जांचे गए, 167 लोग पकड़े गए और 39.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 28.76 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में बिजली लाइन लॉस को लेकर लगातार कार्य हो रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बिजली के लाइन लॉस में भी कमी देखने को मिली है। इसके अलावा बिजली की चोरी करने वाले लोगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम की तरफ से लोगों को बेहतर बिजली मुहैया भी कराई जा रही है।- यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें