फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से प्रदूषण के स्तर में सुधार, फिर भी जहरीली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। शनिवार को बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया। इसके चलते क्षेत्र ऑरेंज जोन में रहा। हवा की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद लोगों को अभी प्रदूषण से पूरी तरह राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को हवा की रफ्तार करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे रही। हवा चलने और मौसम में बदलाव के चलते प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, शहर में दृश्यता भी ठीक रही। इससे सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली। हालांकि हवा में प्रदूषण का स्तर अभी भी स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक बना हुआ है।
मौसम के तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अगले सप्ताह से और बदलाव आने की संभावना है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम के समय ठिठुरन भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें