फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग कार्यालय में अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाने का भेजा प्लान

विज्ञापन
03jjrp17- झज्जर। दमकल विभाग झज्जर का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर झज्जर के दमकल विभाग कार्यालय के प्रांगण में गाड़ियाें में पानी भरने के लिए अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाया जाएगा। विभाग की तरफ से वाटर टैंक बनाने के लिए प्लान बनाकर मुख्यालय में पत्र भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दमकल विभाग झज्जर में मौजूद गाड़ियों में पानी भरने के लिए अलग-अलग जलघरों तक जाना पड़ता है। कार्यालय में गाड़ियाें में पानी भरने के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए दमकल विभाग की तरफ से प्लान तैयार किया गया ताकि कार्यालय में ही पानी की व्यवस्था की जा सकें।
इसके अलावा दमकल विभाग झज्जर में गाड़ियाें व स्टॉफ की भी कमी है जिसके कारण कई बार दमकल विभाग में कॉल प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचने में समय लगता है। गाड़ियों व स्टॉफ की पूर्ति होने के बाद इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गर्मी व दीवाली के समय में दमकल विभाग में आगजनी की अधिक घटनाएं सामने आती है। दमकल विभाग झज्जर में फिलहाल चार गाड़ियां मौजूद है जिन पर 27 कर्मचारियाें का स्टॉफ काम कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यालय से की गई छह गाड़ियों की मांग
दमकल विभाग झज्जर की तरफ से गाड़ियों की कमी होने के चलते छह गाड़ियों की मांग की गई है। इसके लिए मुख्यालय में विभाग की तरफ से पत्र भेजा गया है। इसके अलावा स्टॉफ की कमी के चलते स्टॉफ की भी मांग की गई है। एक गाड़ी पर छह से सात कर्मचारियाें की आवश्यकता रहती है।

वर्जन
दमकल विभाग के कार्यालय में अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाने के लिए प्लान तैयार करके मुख्यालय में भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा गाड़ियों व स्टॉफ की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, फायर अधिकारी, दमकल विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें