फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का होगा भौतिक सत्यापन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिला में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को लघु सचिवालय कार्यालय में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला में एएसडीडी श्रेणी में शामिल 1 लाख 46 हजार 879 मतदाताओं को दोबारा एन्यूमरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) दोबारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। वहीं ईसीआईनेट पोर्टल पर छूटे हुए मतदाता भी स्वयं का डाटा अपडेट कर सकते हैं।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। इसके लिए एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं की पहचान कर उनका दोबारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने बूथ स्तर एजेंट के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को तलाशने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन


दोबारा उपलब्ध करवाए जाएंगे गणना प्रपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं के गणना प्रपत्र सभी बूथ स्तर अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद बीएलओ संबंधित मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाने और उन्हें भरने में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए उनके घर जाएंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बूथ स्तर अभिकर्ताओं के माध्यम से ऐसे मतदाताओं की पहचान करवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें