फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहे मौसम में खांसी का शिकार हो रहे लोग

विज्ञापन
-फोटो 57 : अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम बदल रहा है। इन दिनों लोग खांसी के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह खांसी लंबी चल रही है। इसकी चपेट में न केवल बच्चे बल्कि बुजुर्ग भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इस तरह की खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खास बात यह है कि यह खांसी 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही है।
यही नहीं स्थिति यह है कि खांसी को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा, नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं। सोमवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लाइन काफी लंबी रही।

मौसम सर्दी से गर्मी की ओर जा रहा है। तापमान कभी कम होता है तो लोगों को ठंड लगते लगती है। कभी तापमान बढ़ जाता है तो गर्मी लगने लगती है।
पिछले कई दिनों से मौसम का यही हाल है और इसका साइड इफेक्ट आम लोगों केा फीवर, कफ, गले में खराश और खांसी हो रही है। नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

खासकर बुजुर्ग, जो पहले से बीमार हैं, उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए। ताकि वायरल संक्रमण से बचाव जा सकें। साथ ही लोग एकदम से गर्म कपड़े न उतारें, सर्दी के कपड़े पहनें, ध्यान रखे कि ठंड न लगे।
विज्ञापन




कैसे करें बचाव

-सबसे ज्यादा जरूरी है कि मौसम में अचानक बदलाव के अनुसार लाइफस्टाइल अपनाएं।

-इस समय मौसम में बदलाव होता ही है, इसलिए इसके लिए अपनी तैयारी भी रखें।

-अगर बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें फुल शर्ट और पैंट पहनाएं।

-बच्चों और बुजर्गों केा भीड़भाड़ में जाने से बचना चाहिए, अगर जाएं तो मास्क पहनें।

-फ्रिज का खाना, ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।

-बुजुर्ग अगर सुबह-सुबह वॉक पर जा रहे हैं तो शरीर को ढककर जाएं, धूप निकलने का इंतजार करें।

-छाती में अकड़न और घबराहट महसूस होने पर उसी समय एस्प्रिन की एक गोली चबा लें।
-अस्थमा के मरीज धूल मिट्टी से खुद को दूर रखें।

-बीपी और डायबिटीज कंट्रोल में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें