फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक सप्ताह बाद अधिवक्ताओं ने तोड़ी हड़ताल, शुरू किया कामकाज

Thu, 19 Feb 2026 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अधिवक्ता फारुख अहमद हत्याकांड के विरोध में एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पूर्व की भांति न्यायिक कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप जिला पंचायत के लिपिक असगर अली पर लगाया गया था। घटना उस समय हुई थी जब फारुख जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात अपनी पत्नी गौसिया निशी की शिकायत के संबंध में कार्यालय पहुंचे थे। मामले में अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी थी और हत्यारोपी की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस व धरना-प्रदर्शन किया था। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अधिवक्ता मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व 17 फरवरी को हुई बार बैठक में 20 फरवरी तक हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई थी लेकिन बाद में अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए थे। बृहस्पतिवार को बार सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल स्थगित कर कामकाज शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने तथा संचालन महासचिव मोहम्मद उसमान ने किया।
-
बार की बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है और अधिवक्ता अब नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। -सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें