फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पतंजलि अंडरवियर, बाबा रामदेव ने किया ऐलान

Wed, 27 Sep 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर में पतंजलि तेल मिल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे रामदेव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि देश में परिधान और टेक्सटाइल के क्षेत्र में उतरकर विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को तोड़ेगी।
विज्ञापन


घरेलू उत्पाद और अन्य प्रसाधनों में पहले से ही अपने पैर जमा चुकी देशी कंपनी पतंजलि भविष्य में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी अपने पैर जमाएगी। बाबा रामदेव ने अपनी संस्थान पतंजलि के भविष्य को लेकर अलवर शहर में पत्रकारों से योजनाओं के बारे में खुलकर बातचीत की। बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजली अंडरवियर से लेकर स्पोर्ट्सवियर और योगवेयर के साथ एथेनिक से लेकर फैशन तक सभी प्रकार के परिधान बनाएगी।

योग गुरु बाबा रामदेव आज अलवर में पतंजलि द्वारा लगाई गई तेल मिल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य तेलों के 2 लाख करोड़ रुपए का मार्केट है और ज्यादातर तेल खाद्य पदार्थों में विदेशी मार्केट का कब्जा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अडानी जैसे ग्रुप्स ने विदेशी मार्केट से अपना हाथ मिला रखा है - बाबा रामदेव

कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में शिरकत करने जाते रामदेव - फोटो : Amar Ujala
बाबा रामदेव ने कहा कि अडानी जैसे ग्रुप आधे विदेशी हैं। उन्हें इस बात पर अचरज होता है कि अडानी जैसे ग्रुप में भी विदेशी लोग काम कर रहे हैं। एेसे ग्रुप्स ने विदेशी मार्केट से अपना हाथ मिला रखा है।

हालांकि रामदेव द्वारा पिछले लोकसभा चुनावों से पहले जबरदस्त तरीके से उठाए गए काले धन के मुद्दे पर कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। एक मैगजीन द्वारा कराए गए देश के आर्थिक सर्वे में योगी बालकिशन को भारत के 8वीं अमीर के रूप में मानने पर बाबा रामदेव ने कहा कि बाल किशन जी की सारी संपत्ति सेवा के लिए है सुख सुविधाओं के लिए नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पतंजलि शीघ्र ही टेक्सटाइल मार्केट में उतरेगी टेक्सटाइल से संबंधित सभी तरह के कपड़े पतंजलि द्वारा तैयार किए जाएंगे, जिससे भारत में इस क्षेत्र में एक देशी कंपनी द्वारा नई क्रांति लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें