झज्जर। भीषण गर्मी में सोमवार को मेन बाजार में ठंडे व मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जल ग्रहण किया।
इस सेवा कार्य में संजय सिंघला, हन्नी सेठी, भवेश पाहवा, सुरेंद्र टुटेजा सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस्कॉन संस्था से जुड़े समाजसेवी अश्वनी पाहवा ने बताया कि पुराना डाकघर कपड़ा मार्किट के व्यापारियों ने मिलकर राहगीरों, पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को जल पिलाकर राहत दी। इस मौके पर नरेश अरोड़ा, चंचल वर्मा, धीरज अरोड़ा, पवन पोपली, सुरेंद्र बंसल और जय भगवान वर्मा भी मौजूद रहे।