फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि समाधान शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों के समाधान में गंभीरता दिखाएं और फील्ड स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आमजन को समय पर राहत मिले और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें