फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से ग्रामीण रूट पर यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
13jjrp04- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में सोमवार को रोडवेज बसों की कमी के चलते कुछ ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेहरू कॉलेज में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को प्लॉट आवंटित करने के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज की पांच बसें लगाई गईं थीं।
विज्ञापन

इसकी वजह से रोडवेज बसों की कमी रही जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सामान्य बस अड्डा झज्जर में सुबह पहुंचे यात्रियों को कुछ रूटों पर रोडवेज बसों की कमी होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों रोडवेज बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने निजी बसों में सफर किया।
जिले में रोडवेज के बेड़े में कुल 208 रोडवेज बसें शामिल हैं। इसमें से सात चालक प्रशिक्षण रोडवेज बस हैं। सोमवार को झज्जर डिपो से पांच रोडवेज बसों की ड्यूटी अलग-अलग गांवों में लोगों को कार्यक्रम तक पहुंचाने के लिए लगाई गईं। इस कारण लोगों को परेशानियां हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ रूटों पर प्रतिदिन रोडवेज बसों की कमी रहती है, जिस कारण सुबह व शाम के समय में यात्री परेशान रहते है।


रोहतक से खाटू श्याम के लिए चलाई जाने वाली झज्जर डिपो की रोडवेज बस में सोमवार को झज्जर पहुंचने के बाद कुछ खराबी आ गई। इसके बाद रोडवेज बस चालक ने रोडवेज की कर्मशाला में पहुंचकर रोडवेज बस बदली। इसके बाद यात्रियों को लेकर रोडवेज बस चालक रेवाड़ी होते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना हुए।

वर्जन
झज्जर डिपो की सात रोडवेज बसों की मांग कार्यक्रम के लिए की गई थी। इसके बाद मांग अनुसार पांच रोडवेज बसों को नेहरू कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में लगाया गया। बस अड्डा में यात्रियों को परेशानी ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया।-अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें