फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस हादसे के बाद चालक-परिचालक की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात हुए भीषण बस हादसे के बाद आरोपी बस चालक और परिचालक भागे हुए हैं। थाना पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर हादसे में घायल कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर रवाना किया गया। इसके लिए परिवहन निगम ने रोडवेज की बस ने सभी को उनके गंतव्यों तक भेजा।
विज्ञापन

ददरअसल, रविवार को एक प्राइवेट स्लीपर बस नोएडा से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 76 (हसनपुर गांव) पर तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। सवारियां अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगीं। उधर सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे में मामूली घायल कई लोगों को सोमवार को उनके घर भेज दिया गया। हालांकि अभी कुछ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज तल रहा है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया है कि चालक नशे में बस को दौड़ा रहा था। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें