30jjrp02- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत करते
झज्जर। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-17 में 50 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में पर्व ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वीरा ने अंडर -14 जिम्नास्टिक में प्रथम स्थान पाया। अब इन बच्चों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिंह व महेंद्र सैनी का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबंधक केएम डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
स्कूल एचओडी रवींद्र लोहचब, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब, विशाल व महेंद्र सैनी के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की। संवाद