फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज फोगाट बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पराजेंद्र जून ने किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो-56: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज फोगाट का स्वागत करते पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस ने बहादुरगढ़ निवासी पंकज फोगाट को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। जून ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज फोगाट युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज फोगाट ने पूर्व विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील उर्फ सीटू बराही, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, वेद प्रधान, आजाद अहलावत, मोनू कसार, रामकुमार जून, जस्सी जून, मदन दलाल, नित्यानंद झा, प्रदीप वर्मा और राजेश कलसन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें