फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में पदमपाल ने जीता रजत

विज्ञापन
फोटो-63: एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले तैराकी कोच पदमपाल। स्रोत एके
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराकी कोच पदमपाल ने दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्होंने चार गुणा 50 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। एकेडमी लौटने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री, कोच साई जाधव, साथी प्रशिक्षकों और एकेडमी सदस्यों ने पदमपाल को बधाई दी। अनिल खत्री ने कहा कि पदमपाल एक उत्कृष्ट तैराक होने के साथ-साथ अच्छे प्रशिक्षक भी हैं।
पदमपाल एकेडमी में युवा और जूनियर तैराकों को प्रशिक्षण देते हैं। अनिल खत्री ने कहा कि हरियाणा में बेहतर तैराक तैयार करने में अनुभवी प्रशिक्षकों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर अनिल खत्री उर्फ हनुमान, अनिवासी भारतीय अनिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-63: एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले तैराकी कोच पदमपाल। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें