फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढराणा के कब्रिस्तान में उगीं झाड़ियां, सफाई पर उठे सवाल

विज्ञापन
29jjrp04- ढराणा गांव के कब्रिस्तान में उगी झा​ड़ियां। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बेरी। गांव ढराणा में चिमनी मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। बरसात के मौसम में कब्रिस्तान में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे यहां आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण दलबीर का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार गांव के सरपंच को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बता दें कि कब्रिस्तान गांव ढराणा से चिमनी जाने वाले मार्ग पर स्थित है।
यहां नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी जमा रहती है। वहीं, बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है, जिससे कब्रिस्तान परिसर में आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को अपने परिजनों की कब्रों तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान है जहां साफ-सफाई होना जरूरी है। समस्या को लेकर पंचायत के समक्ष कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि कब्रिस्तान में नियमित साफ-सफाई करवाई जाए और बरसात के पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
वर्जन
गांव में चिमनी मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन वक्फ बोर्ड की है। बोर्ड की ओर से कब्रिस्तान में साफ-सफाई कराने की अनुमति दी जाती है तो ग्राम पंचायत की तरफ से काम करवा दिया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद कब्रिस्तान में आवश्यक कार्य करवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमिला, सरपंच, गांव ढराणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें