फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा सारंग देव मंदिर के लिए जुटाए दो करोड़ से अधिक रुपये

विज्ञापन
फोटो 73: मंदिर निर्माण कमेटी को दान राशि भेंट करते पूर्व विधायक नरेश प्रधान। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए बादली गांव के लोगों ने अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि एकत्रित कर ली है। बृहस्पतिवार को बादली के पूर्व विधायक नरेश प्रधान ने मंदिर निर्माण के लिए 11.11 लाख रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण समिति के प्रधान ओमप्रकाश और आनंद गुलिया ने बताया कि पुनर्निर्माण के लिए क्षेत्र के 24 गांवों की कमेटी बनाकर जनसहयोग जुटाया जा रहा है। बादली से दो करोड़ से अधिक राशि एकत्र हो चुकी है जबकि अन्य 23 गांवों में चंदा जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

समिति के अनुसार मंदिर के पुनर्निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सहयोग कर रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की नई नींव 20 सितंबर को रखी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें