फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर जलभराव, कीचड़ से होकर गुजर रहे ग्रामीण

Thu, 13 Aug 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के लखनापार गांव के टोला बड़हरा में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टूटी सड़क पर करीब पांच सौ मीटर तक जलभराव है। राहगीर कीचड़ से होकर गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सड़क और नाली निर्माण की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लखनापार गांव से टोला बड़हरा को जोड़ने वाली सड़क पर नाली नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैला रहता है। जलभराव से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बाइक और चार पहिया वाहन चालक किसी तरह रास्ता पार कर लेते हैं लेकिन पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति कई माह से बनी हुई है।
आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चों को भी परेशानी : जिस स्थान पर जलभराव है, उसी रास्ते पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित हैं। प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण कई लोगों ने अपने घरों के सामने गड्ढे खोदकर पानी रोकने की कोशिश की है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें