फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी, 20 प्रतिशत मधुमेह से पीड़ित

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में अपनी जांच कराने पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मधुमेह अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है। बदलती जीवनशैली, बिगड़े खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण युवा ही नहीं, बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें करीब 20 प्रतिशत मरीज मधुमेह से संबंधित होते हैं।यानी रोजाना लगभग 100 मरीज शुगर की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह आंकड़ा बीमारी के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन

हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने बताया कि मधुमेह की समय रहते पहचान कर खानपान और दिनचर्या में बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती चरण में वजन कम करने, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से कुछ मरीजों में दवाओं के बिना भी शुगर का स्तर सामान्य रह सकता है। इसे चिकित्सा भाषा में डायबिटीज रिमिशन कहा जाता है।
डॉ. सुखपाल ने बताया कि गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा और तनाव मधुमेह का खतरा बढ़ाते हैं। देर रात तक जागना, सुबह देर तक सोना और नियमित व्यायाम न करना भी खराब जीवनशैली का हिस्सा है। शुगर नियंत्रित नहीं रहने पर दिल, किडनी, आंखों और नसों पर इसका असर पड़ सकता है।
टाइप-1 डायबिटीज में इंसुलिन लेना जरूरी होता है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज में संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दवाएं बंद करने का फैसला चिकित्सक की सलाह से ही लेना चाहिए।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक, पिज्जा और बर्गर से बढ़ता है खतरा
मधुमेह के मरीजों को कोल्ड ड्रिंक, पैकेटबंद जूस, चिप्स, पिज्जा, बर्गर और मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय साबुत फल, दालें, छोले, राजमा, दूध, दही और पनीर को संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल करना चाहिए। रोजाना करीब 45 मिनट तेज गति से पैदल चलना, साइकिल चलाना, योग और व्यायाम करना फायदेमंद है।
ये लक्षण दिखें तो कराएं शुगर की जांच
बार-बार भूख और प्यास लगना।
सामान्य से अधिक पेशाब आना।
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
बिना वजह वजन बढ़ना या घटना।
त्वचा में खुजली और मुंह सूखना।
बार-बार संक्रमण होना।
फोटो-54: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में अपनी जांच कराने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें