फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर भूमि पर स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका की ओर से श्री कृष्ण गोशाला की गोचर भूमि पर खेल स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। गोशाला समिति, प्रधान भगत सिंह और कस्बे के लोगों ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण किसी अन्य स्थान पर किया जाए, लेकिन गोशाला की भूमि को कम न किया जाए।
विज्ञापन


गोशाला प्रधान भगत सिंह ने बताया कि प्रस्तावित स्थान के आसपास गोशाला संचालित है और यहां मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में जनसहयोग से स्थापित गोशाला में वर्तमान में करीब 1500 गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोशाला में हरे चारे की खेती, चारा भंडारण, गोदाम, ट्यूबवेल, टीन शेड और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। हर वर्ष करीब 1200 ट्रॉली सूखा चारा एकत्रित किया जाता है। लोगों ने मांग की है कि गोचर भूमि को सुरक्षित रखा जाए और स्टेडियम के लिए अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें