झज्जर। शहर के पुराना बर्फखाना रोड से बीकानेर चौक तक दुकानों के आगे पक्के निर्माण तोड़ने के बाद खुले पड़े नाले अब हादसों का कारण बन रहे हैं। नगर परिषद की ओर से निर्माण हटाने के बाद नालों को ढका नहीं गया है। इससे राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों ने नगर परिषद से जल्द नालों पर स्लैब लगवाने की मांग की है।
नगर परिषद ने करीब 15 दिन पहले पुराना बर्फखाना रोड से बीकानेर चौक तक एक तरफ की दुकानों के आगे बने पक्के निर्माण हटाए थे। इसका उद्देश्य नालों की सफाई करवाना था। दुकानदारों के अनुसार नालों की सफाई होने से राहत मिली, लेकिन इसके बाद खुले नालों पर स्लैब नहीं लगाए गए। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
हादसों का बढ़ता खतरा
पुराना बर्फखाना रोड पर खुले नाले लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। दुकानदार मुकेश ने बताया कि गत दिवस उनकी सिलाई मशीन की दुकान पर आया एक खरीदार मशीन ले जाते समय संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरकर चोटिल हो गया। उन्होंने कहा कि खुले नालों के कारण ग्राहकों और राहगीरों को हमेशा गिरने का डर बना रहता है।
दुकानदारों ने की स्लैब लगाने की मांग
दुकानदारों ने अपने स्तर पर नालों को ढकने के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। दुकानदार जितेंद्र ने बताया कि उनकी जूते की दुकान के आगे भी नाला खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि स्लैब नहीं होने के कारण अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सफाई में लापरवाही का आरोप
दुकानदार दयानंद ने बताया कि पक्के निर्माण हटाने के बाद भी नालों की पूरी सफाई नहीं की गई है। अभी भी नालों में करीब दो फीट तक गाद भरी हुई है। इससे बदबू और जलभराव की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों ने नगर परिषद से नालों की दोबारा पूरी सफाई करवाने और जल्द स्लैब लगवाने की मांग की है।
06jjrp12- शहर के पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पक्के निर्माण तोड़ने के कारण दुकानदारों
06jjrp12- शहर के पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पक्के निर्माण तोड़ने के कारण दुकानदारों
06jjrp12- शहर के पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पक्के निर्माण तोड़ने के कारण दुकानदारों