फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरलोड वाहनों से वसूली पर जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा

विज्ञापन
फोटो-22-जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा करते वाहन चालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से वसूली को लेकर बुधवार को वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों और मोटर मालिकों का आरोप है कि फास्टैग से निर्धारित टोल शुल्क कटने के बाद भी ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर टोल कर्मियों की ओर से अतिरिक्त नकद राशि ली जाती है। विरोध करने पर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई और हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित चालकों ने वसूली बंद कराने और टोल मैनेजर को मौके पर बुलाने की मांग की।
बताया जाता है कि जिंदपुर टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से वसूली के आरोप पहले भी लग चुके हैं। जून माह में इसी मामले में तत्कालीन संचालक विवेका कंस्ट्रक्शन कंपनी के अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ ललौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिंदपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक मोनू सिंह राठौर ने बताया कि कई ट्रक चालकों के पास यूपीआई सुविधा वाले स्मार्टफोन नहीं होते हैं। ऐसे में कर्मचारी उनसे नकद राशि लेकर अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर देते हैं और निर्धारित टोल शुल्क की रसीद वाहन चालक को दे दी जाती है। वसूली के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

फोटो-22-जिंदपुर टोल प्लाजा में हंगामा करते वाहन चालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें