फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों का निरस्त होगा राशन कार्ड 

Wed, 08 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की समस्याओं और विकास योजनाओं की हकीकत का पता लगाने मंगलवार को सहमलपुर गांव पहुंचे डीएम विजय किरन आनंद ने चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से कहा कि जो कोई खुले में शौच करेगा उसका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। इसके बाद गांव वालों को खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया गया। 
विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने कहा कि सिर्फ सरकारी योजनाओं से गांव आदर्श नहीं होता है। बल्कि महिलाएं, बुजुर्गों के सम्मान से आदर्श होता है। इस दौरान उन्होंने इंदिरा आवास और लोहिया आवास का सत्यापन किया। कुछ आवास में खिड़की और फर्श नहीं बने मिले। वहीं आवासों में 15 दिनों के अंदर सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। हैंडपंपों को ठीक कराने का आदेश दिया। 

शिक्षा की गुणवत्ता और स्थिति ठीक मिलने पर शिक्षा अधिकारियों की पीठ ठोंकी। इस दौरान डीएम ने मनरेगा के तहत खुदे तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। तालाब की गहराई और सुंदरीकरण बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुशील कुमार गोंड़, सीएमओ डॉ. बीबी सिंह, परियोजना अधिकारी रणविजय सिंह, उपायुक्त मरेगा गजेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह, सीओ परमहंस मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें