फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद बना विजेता

Wed, 08 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बॉक्स‌िंग चैंप‌ियन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद के किक बॉक्सरों ने शानदार पंच लगाते हुए हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। शहर के खिलाड़ियों ने यह चैंपियनशिप पहली बार जीती है। इस चैंपियनशिप में 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कुरुक्षेत्र में 3 से 6 जून तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को शहर लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कशिश मेहता ने अंडर-10-13 आयुवर्ग में 30 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया। इसी तरह कुनाल ने 45 किलोग्राम, विन्नी रंगा ने 40 किलोग्राम, राहुल शौकंद ने 51 किलोग्राम, चिराग ने 63 किलोग्राम में, हरिश गिल ने 67 किलोग्राम, मंथन शर्मा ने 75 किलोग्राम, राम कुमार ने 81 किलोग्राम, सुमित शर्मा ने 51 किलोग्राम और अनिल शर्मा ने 86 किलोग्राम आदि विभिन्न आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

जबकि निशिका गोयल, मयंक कौशिक, हर्ष नरवत, दीपति गुप्ता, भाव्या जोशी, गौतम शर्मा, अंकित सूर्या, करण सिंह, अंकित भाटी, रजत बग्गा, विशाल चौहान, रोहन, लक्ष्य रावत, गगन शर्मा, गोपेश शर्मा, निखिल चौधरी, अखिलेश, कृष्ण नरवत और कृष्ण रावत ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


कुनाल भाटी, सुमित रंगा, वंश धवन, सौरव, आर्यन गोस्वामी, प्रशांत, शिवम चौधरी, सुमित चौधरी, हेमिंदर, मोहित अत्री, उमेश, रोहित, लक्ष्य तंवर, मुश्कान, विकास गोदरा, विशाल शर्मा, राहुल, विनयजीत शर्मा, मनजीत, अक्षय ने कांस्य पदक जीता। टीम कोच राजीव गोदारा ने बताया कि सभी खिलाड़ी सेक्टर-11 डीपीएस द्रोणाचार्य कोचिंग क्लब से प्रशिक्षण ले रहे है। चैंपियनशिप का पहला खिताब जीतना फरीदाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें