फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड और मेन बाजार में वन-वे, वाहन चालकों को हुई परेशानी

विज्ञापन
-फोटो 92 : रोहतक रोड की तरफ से रेलवे रोड पर जाते टै्रक्टर चालक को नाहरा-नाहरी रोड से जाने के लि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड और मेन बाजार में वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है। मंगलवार से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत रोहतक रोड से रेलवे रोड पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इससे कई वाहन चालकों को परेशानी हुई। कुछ लोगों ने व्यवस्था की सराहना की तो कई पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आए।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक की ओर से चार पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है जबकि रोहतक रोड की तरफ निकासी रखी गई है। दोपहिया वाहनों को रोहतक रोड से भी प्रवेश की अनुमति है। यह व्यवस्था सुबह आठ से रात आठ बजे तक दिवाली तक लागू रहेगी।
मांडोठी गांव निवासी सतबीर सिंह ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। उन्हें नाहरा-नाहरी रोड से आने के लिए कहा गया। बच्चों के साथ खरीदारी करने पहुंचे सतीश शर्मा और अपनी दुकान पर जाने वाले आजाद सिंह को भी रोहतक रोड से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड के रोहतक रोड वाले मुहाने और मेन बाजार में बैरिकेडिंग की है। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें बाजार तक पहुंचने के लिए अब ड्रेन वाले रास्ते और नाहरा-नाहरी रोड से घूमकर आना पड़ रहा है।
-
बहादुरगढ़ में दिवाली पर्व को लेकर बाजारों में ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। रेलवे रोड और मेन बाजार में वन-वे किया गया है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे रोड पर रोहतक रोड की तरफ से चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है।
विज्ञापन

-सतीश कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक बहादुरगढ़



-फोटो 92 : रोहतक रोड की तरफ से रेलवे रोड पर जाते ट्रैकर चालक को नाहरा-नाहरी रोड से जाने के लिए कहते पुलिकसर्मी। संवाद

-फोटो 93 : मेन बाजार में भी चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है। संवाद



-

-फोटो 92 : रोहतक रोड की तरफ से रेलवे रोड पर जाते टै्रक्टर चालक को नाहरा-नाहरी रोड से जाने के लि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें