फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंच रहे अधिकारी, तीन दिन से नहीं मिल रहे मालिक और मेनेजर

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: हादसे के बाद खाली पड़ा जैन हॉट मिक्स प्लांट। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में 7 नवंबर की रात बॉयलर फटने से एक नाबालिग सहित तीन श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब विभागीय जांच शुरू हो गई है लेकिन प्लांट प्रबंधन की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा। पिछले तीन दिनों से प्लांट पर न तो मालिक मिल रहे हैं और न ही मैनेजर व कर्मचारी। बुधवार को भी श्रम विभाग के अधिकारी जांच के लिए प्लांट पहुंचे लेकिन किसी के मौजूद नहीं मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

श्रम विभाग के इंस्पेक्टर बलराज लांबा ने बताया कि वह अब तक दो बार प्लांट का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन दोनों बार वहां प्लांट मालिक और कर्मचारी नहीं मिले। इसके चलते जांच में आवश्यक जानकारी और रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में घायल श्रमिकों के उपचार का हवाला देकर मैनेजर भी प्लांट पर नहीं मिला। प्लांट के किसी भी कर्मचारी या श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं मिला है।


प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई पर भी सवाल
दूसरी ओर हादसे के तीन दिन बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्लांट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बॉयलर फटने के कारणों की जांच भी अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अजय बूरा ने बताया कि अभी हॉट मिक्स प्लांट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें