फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल सुनिश्चित कराएं अधिकारी : देवेंद्र दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के इंजीनियर इन चीफ देवेंद्र दहिया ने शनिवार को गर्मी को देखते हुए सभी अधिकारियों से आम लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने नहरों से कच्चे पानी की आपूर्ति और उसके शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन और जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

देवेंद्र दहिया ने कहा कि जिन गांवों को नहरी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, उनमें वाटर मैनेजमेंट के साथ साथ पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य अभियंता एवं निदेशक जल जीवन मिशन राजीव बातिश ने हरियाणा सरकार की पेयजल योजना संचालन एवं रखरखाव नीति 2026 व जल सेवा आंकलन सहित अनेक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजेश जैन ने जल जीवन मिशन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद योजना, महाग्राम योजना व अमरूत-2 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभाग के अनेक विकास कार्यों की वस्तुस्थिति रखी। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता अमित श्योकंद ने जिले भर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें