फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी यशस्वी सुल्तानिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम 37.5 ओवरों में 203 रनाें पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में महेंद्र ने 72 गेंदों में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में विशेष देशवाल व हर्षित सिवाच ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 38.1 ओवरों में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में यशस्वी सुल्तानिया ने 85 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 78 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में अध्ययन सिंह चौहान ने दो विकेट लिए। इस दौरान मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी महेंद्र को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी अध्ययन सिंह चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें