फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन पर मौजूद टिकट के क्यूआर कोड स्कैन से मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर काउंटर ऑफलाइन टिकट लेने के लाइन में लगे युवा। सं
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैच में दर्शकों को केवल अपने फोन में मौजूद टिकट के क्यूआर कोर्ड को स्कैन करने पर ही एंट्री मिल जाएगी। इस बार किसी भी दर्शक को टिकट की हार्ड कॉपी नहीं दी गई है। चाहे ऑनलाइन टिकट बुक किया हो या फिर काउंटर पर टिकट लिया गया है। सबको डिजिटल कॉपी से एंट्री मिलेगी। इस व्यवस्था के चलते टिकट के ब्लैक होने का डर भी कम होगा और लोग टिकटों को अधिक दामों पर भी नहीं बेच पाएंगे। जानकारी के मुताबिक मैच की टिकट बिक्री कर रही कंपनी की ओर से यह व्यवस्था की गई है जिससे मैच के दौरान किसी प्रकार की टिकटों को लेकर कोई असुविधा न हो। इसके लिए कंपनी की ओर सभी गेट पर अपने कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले व्यक्ति के फोन में मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे और स्टेडियम में एंट्री करवाएंगे। इसके अलावा एक व्यक्ति को केवल दो ही टिकट ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। इससे मैच की टिकटों को एक ही व्यक्ति के पास होल्ड होने की शंका भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टिकट बेचने वाली कंपनी ने इस बार डिजिटल टिकट की सुविधा को शुरू किया है। इसमें टिकट बुक करने पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद स्टेडियम में एंट्री मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें