बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को जांच नहीं हो पाई। किसी को बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण कई मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
मंगलवार को सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते कई सेवाएं प्रभावित रही। ओपीडी में पहुंचे मरीजों को जांच, दवा वितरण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए इंतजार करना पड़ा।
मांडोठी गांव से इलाज के लिए पहुंची पूजा ने कहा कि वह अस्पताल में घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
नागरिक अस्पताल में खून की जांच कराने आई महिला रिंकी ने बताया कि वे सुबह 9 बजे अस्पताल में पहुंची थी, लेकिन साढ़े 12 बजे तक भी इलाज नहीं मिल पाया है।
झज्जर रोड से बुखार की दवा लेने पहुंची महिला वैष्णवी ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज कराना उनके लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं है, इसलिए सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-फोटो 62 : रिंकी
-फोटो 63 : वैष्णवी
-फोटो 64 :
-फोटो 62 : रिंकी- फोटो : यथार्थ मिश्रा
-फोटो 62 : रिंकी- फोटो : यथार्थ मिश्रा