फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसवा के नितेश जाखड़ ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
09jjrp11- गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले झांसवा निवासी नितेश जाखड़। स्रोत : कोच
विज्ञापन
-खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित हुई राज्य यूथ अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। ब्लॉक मातनहेल के गांव झांसवा निवासी नितेश जाखड़ ने झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 8 से 9 अगस्त तक सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित 14वीं हरियाणा राज्य यूथ अंडर 18 वर्ष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीते।
जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जय प्रकाश जाखड़ ने यह जानकारी दी। नितेश ने गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने 19.70 मीटर गोला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। नितेश ने 54.20 मीटर चक्का फेंक में कांस्य पदक भी जीता। अब वह 1 से 3 सितंबर तक पंजाब के लुधियाना में होने वाली 21वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर 18 वर्ष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। वहां भी वह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। नितेश जाखड़ पहले भी राज्य स्तर पर लगातार पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 16 आयु वर्ग में 17.42 मीटर गोला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन और सम्मान
नितेश स्कूल नेशनल और सीबीएसई नेशनल में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह साई हॉस्टल हिसार में कोच अरविंद के पास अभ्यास करते हैं। इस चैंपियनशिप में चिराग यादव ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। मोहित यादव ने 5000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी और ब्लॉक समिति मातनहेल के चेयरमैन दीपक झांसवा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें